फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The two sides clashed, tension in the village

दो पक्ष भिड़े, गांव में तनाव

Fri, 08 Sep 2017 11:50 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 08 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed, tension in the village
तनाव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
आजमगढ़। धार्मिक स्थल के चबूतरे पर चप्पल पहनकर जाने का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी  जानकारी के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना पाकर सीओ फूलपुर, थानाध्यक्ष सरायमीर, दीदारगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

घायल युवकों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है घटना सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में शुक्त्रस्वार की देर शाम हुई।

नोनारी गांव स्थित राजभर बस्ती के पास सड़क किनारे शिव मंदिर की स्थापना की गई है। मंदिर स्थल के समीप राजभर बस्ती के कतिपय युवक शुक्त्रस्वार की शाम दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल का निर्माण कर रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव के ही रहने वाले दूसरे वर्ग के युवक पांच-छह की संख्या में वहां पहुंचे।
विज्ञापन


मंदिर के चबूतरे पर चप्पल पहनकर जाने का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने विरोध करने वाले सुरेंद्र (20) पुत्र सुभाष राजभर व रविंद्र (18) पुत्र संतलाल को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद राजभर बस्ती के लोग मौके पर पहुंच गए। उधर दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।

दो समुदायों के बीच हुए विवाद की जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी फूलपुर संतोष सिंह, सरायमीर थानाध्यक्ष रामनरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। घायल युवकों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

घटना के संबंध में अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सरायमीर का कहना है कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed