फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The road between the fight against flirting

छेड़खानी के विरोध में बीच सड़क मारपीट

Sun, 07 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 07 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 The road between the fight against flirting
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे पर शनिवार की दोपहर छेडख़ानी को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर आधे घंटे तक मारपीट हुई। मारपीट के चलते आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और करीब तीन किलोमीटर तक दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई जबकि जनता तमाशबीन बनी रही। इसकी सूचना पर पहुंचे  चार सिपाहियों  ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। बाद में पीड़ित परिवार भी मैजिक में सवार होकर घर चला गया। पीड़ित अंबेडकर नगर जिले से दर्शन पूजन कर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन



अतरौलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार शनिवार की सुबह मैजिक गाड़ी में बैठकर अंबेडकर नगर जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवबाबा स्थान पर दर्शन पूजन करने को गया था। दोपहर करीब दो बजे परिवार के लोग गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इनके पीछे एक बाइक पर सवार दो युवक गाड़ी के पीछे लगे थे और पीछे बैठी दो युवतियों पर फब्तियां कसते हुए अश्लील इशारा कर रहे थे। यह बात साथ में मौजूद युवती के भाई को नागवार लगी तो उसने  गाड़ी रोककर लड़कों को डांटा। इसके बाद युवक वहां से बाइक लेकर तेजी से आगे निकल गए। छितौनी चौराहे पर अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों संग मैजिक रोककर लड़कियों को गाड़ी से नीचे उतारने लगे। जब तक गाड़ी से अन्य लोग उतरते कि मनबढ़ लड़कियों को कई थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह देख युवतियों के दोनों भाई समेत अन्य लोग गाड़ी से उतर गए और मारपीट होने लगी। आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित छितौनी चौराहे पर मारपीट होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। आधे घंटे की मारपीट में करीब तीन किलोमीटर तक वाहन रुक गए। वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे। जाम लगने की सूचना पर अतरौलिया थाने के चार सिपाही मौके पर पहुंचे और मनबढ़ों को पकड़ने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिए। बाद में पीड़ित परिवार भी घर चला गया और जाम समाप्त हुआ। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed