{"_id":"57ed5db74f1c1b240e573a5c","slug":"the-house-was-nkb-half-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में नकब लगा ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में नकब लगा ढाई लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
atm theft
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के भरतपुर गढ़ा गांव निवासी महिला सफाईकर्मी के पक्के मकान में बुधवार की रात नकब लगाकर घुसे चोर नगदी सहित ढाई लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह उठने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। चोरी गए सामानों को मिलाने के बाद पीड़ित ने थाने में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरतपुर गढ़ा गांव निवासी लौहर यादव कोलकाता में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर उसकी पत्नी किस्मती देवी परिवार और बच्चों के साथ रहती है। किस्मती देवी अहरौला ब्लाक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। बुधवार की रात बिजली न रहने पर किस्मती देवी परिवार के साथ बरामदे में सोई हुई थी।
रात को सुनसान माहौल पाकर चोर पक्के मकान में पीछे से नकब लगाकर घुसे और दो ब्सा और दो अटैची चुरा ले गए। जिसमें 50 हजार रुपये और दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण थे। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर किस्मती देवी ने थाने में तहरीर दी। एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।