{"_id":"570405274f1c1b5433c813c8","slug":"the-corpse-was-found-hanging-from-the-fan-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकी मिली गार्ड की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटकी मिली गार्ड की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंखे से लटकी मिली गार्ड की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव में स्थित एक प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर के गार्ड की लाश मंगलवार सुबह पंखे से लटकी मिली। शव को गांव के युवक ने देखा और शोर मचाया। इस पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। गार्ड के परिवारीजनों ने उसकी हत्या कर शव छत से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गार्ड संतोष सिंह (35) मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने के जमीन सरौदा गांव निवासी रमाकांत सिंह का पुत्र था। वह एक बच्ची का पिता और दो भाइयों में छोटा था। नौ माह पहले से करखिया गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर गार्ड की नौकरी कर रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह वह बाजार में चाय पीता देखा गया था। सुबह करीब नौ बजे करखिया गांव निवासी संतोष का परिचित सुशील कुमार टावर पर पहुंचा।
संतोष को कई बार बुलाया, लेकिन कोई आवाज न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो भीतर उसकी लाश लटक रही थी। सुशील ने संतोष के घर वालों और पुलिस को सूचना दिया। उधर गार्ड के मौत की सूचना पर पहुंचे टेक्नीशियन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष सुबह उन्हें फोन किया था लेकिन बात न होने से यह पता नहीं चल पाया कि फोन क्यों किया था।
विज्ञापन
जबकि इन्हीं के साथ पहुंचे सिक्योरिटी सुपरवाइजर संजय सिंह ने कहा कि वह उनकी कंपनी से गार्ड ही नहीं था। दूसरी तरफ संतोष के घरवालों को इस तरह से हुई मौत पर भरोसा नहीं है। उन लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक रौनापार परमानंद द्विवेदी ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।