{"_id":"58ff98114f1c1be617c0c8d8","slug":"the-body-was-hanged-on-the-trap-by-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया था शव
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चकसहदरिया गांव में सोमवार की रात हुई अबूझ हाल में साहिबा (35) की मौत के संबंध में उसके पिता अब्दुल मन्नान ने देर रात हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अपने दामाद एहसानुलरब को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि आर्थिक तंगी की वजह से एहसानुलरब अक्सर साहिबा को मारता पीटता था। उसकी पिटाई से साहिबा की मौत हो जाने पर घटना को अलग रूप देने के लिए लाश फंदे पर लटकाकर वह फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
बता दें कि चकसहदरिया गांव निवासी एहसानुलरब की आठ वर्ष पूर्व शादी घर से थोड़े दूर पर स्थित बगीचा गांव निवासी अब्दुल मन्नान की बेटी साहिबा के साथ हुई थी। साहिबा चार बच्चों की मां बनी। उसके पास दो बेटा और दो बेटी हैं। एहसानुलरब घर में ही हैंडलूम चलाता था। आर्थिक तंगी की वजह से अक्सर विवाद होता था। इस दौरान एहसानुलरब अपनी पत्नी को पीटता था। इस बात को लेकर पूर्व में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी।
सोमवार की शाम एहसानुलरब की दोनों बेटियां मदरसे में पढ़ने गई थी। जबकि दो छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और एहसानुलरब ने अपनी पत्नी साहिबा को पीटने लगा। आरोप है कि मारपीट में घायल साहिबा की मौत हो गई तो वह घटना को अलग रूप देने के लिए उसकी लाश को फंदे से लटका दिया और दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। शाम को उसकी बेटी जिम्मेशेखावत और उमेगाजाला मदरसे से घर लौटी तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। कमरे में झांककर देखी तो भीतर मां की लाश लटक रही थी।
विज्ञापन
दोनों बच्ची भागकर अपने नाना के घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो अब्दुल मन्नान और उनका बेटा अताउरहमान पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि अब्दुल मन्नान की तहरीर के आधार पर एहसानुलरब के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण की जानकारी हो सकेगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।