फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension in khudadadpur

खुदादादपुर में तनावपूर्ण शांति

Wed, 18 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tension in khudadadpur
खुदादादपुर में तनावपूर्ण शांति
निजामाबाद और सरायमीर क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की दिन-रात कांबिंग से स्थिति नियंत्रण में हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन

सोमवार की रात कोई हिंसक घटना नहीं हुई। लापरवाही के आरोप में निजामाबाद थानाध्यक्ष विवेक यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंटरनेट बंद होने के बावजूद अफवाहों का दौर थमा नहीं।नेवादा में दो लोगों को धमकाने की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।   
खुदादादपुर निवासी मुसाफिर और एक अन्य युवक के बीच 3 मई को टेंपो भाड़े को लेकर हुआ विवाद ऐसा हिंसक रूप ले लेगा, इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। मामूली बात को लेकर दो समुदायों के लोगों के आमने-सामने आने के पीछे कारण चाहे जो भी हो लेकिन सच यही है कि कहीं न कहीं मामला पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये से ही बिगड़ा। अबतक की जांच में यह बात सामने आई है कि 3 मई के विवाद में कड़ी कार्रवाई होती तो यह स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर आईजी वाराणसी जोन एसके भगत, एसटीएफ के आईजी रामकुमार, डीएम और एसपी ने फरिंहां पुलिस चौकी पर डेढ़ घंटे तक बैठक कर पूरे घटनाक्रम पर मंथन किया। इसके बाद अधिकारी निजामाबाद थाने पर गए। पता चला है कि पुलिस पहले हुई घटनाओं में दर्ज मामलों और मुसाफिर की पृष्ठभूमि को खंगाल रही है। उधर,  पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सोमवार की रात खुदादादपुर, दाउदपुर, फरिदाबाद, वनगांव समेत आसपास के गांवों में पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारा। अर्धसैनिक बल के जवान पूरे प्रभावित रहे क्षेत्र में सारी रात भ्रमण करते रहे। पुलिस की दबिश से चिह्नित आरोपियों के परिवार में दहशत है। कई लोगों ने घर छोड़ दिया है। उधर, हिंसक घटनाओं में सक्रिय भूमिका न निभाने के आरोप में निजामाबाद के थानाध्यक्ष विवेक यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जगदीश उपाध्याय वहां का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed