फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP candidate arrested gunner

सपा ब्लॉक प्रमुख्ा प्रत्याशी का गनर गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP candidate arrested gunner
लालगंज स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में 22 जनवरी को ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सपा की बैठक के दौरान चली गोली में युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी गाजीपुर के खानपुर थाने के समैना गांव निवासी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष पल्हना ब्लॉक से प्रमुख के लिए सपा के प्रत्याशी अवधेश यादव का गनर था। उसके पास से बरामद हत्या में प्रयुक्त रायफल भी अवैध पाया गया है, जो कि उसके साथी की थी। पुलिस उसके साथी की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव निवासी प्रवीण यादव सपा कार्यकर्ता था। 22 जनवरी को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने आया था। इसमें पार्टी के बड़े नेता और संभावित उम्मीदवार भी आए थे।
विज्ञापन



पल्हना ब्लॉक से सपा प्रत्याशी अवधेश यादव के साथ ही गाजीपुर जिले के खानपुर थाने के समैना गांव निवासी उनका गनर संतोष यादव भी था। बैठक के समय प्रवीण देवगांव कोतवाली के चकसहदरिया गांव निवासी मुशीद के साथ वहां खड़ी सफारी में बैठा था। संतोष साथियों संग दूसरी गाड़ी में बैठा था। तभी अचानक उसकी रायफल से गोली चली और गोली प्रवीण यादव तथा मुशीद को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। जबकि मुशीद का इलाज चल रहा है। प्रवीण की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम कोतवाल को मुखबिर के जरिये सूचना मिली तो हत्यारोपी संतोष यादव को गायत्री मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया। कोतवाल जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि रायफल तरवां थाने के सिंहपुर सरैया गांव निवासी इंद्रेश गोड़ की है।



असलहे का लाइसेंस इंद्रेश के पिता पुजारी गोड़ के नाम पर था लेकिन पुजारी की मौत के बाद लाइसेंस न तो ट्रांसफर कराया गया है, ना ही लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ है। ऐसे में वह अवैध माना जाएगा। मामले में पुलिस संतोष के अलावा इंद्रेश को भी आरोपी बनाया गया है। संतोष का चालान कर दिया गया। जबकि इंद्रेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed