{"_id":"579f98b54f1c1bf7702b8948","slug":"show-browning-half-million-looted-from-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा िदखा किसान से लूट लिए डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा िदखा किसान से लूट लिए डेढ़ लाख
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गंगिया नाला के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश किसान की साइकल में टक्कर मारकर उसे गिराने के बाद तमंचे के बल पर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। किसान मकान बनवाने के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां एसपी ग्रामीण, सीओ बूढऩपुर, एसओ अहरौला को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस लूटेरों की पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अहरौला थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी हरिराम चौबे पुत्र रामसमुझ को अहरौला थाना क्षेत्र के सकरकोला गांव में नेवासा मिला है। वहीं पर परिवार सहित हरिराम रहते हैं। पुश्तैनी जमीन बेचकर वह बैंक में रुपये जमा किए थे। इन दिनों सकरकोला गांव में भवन का निर्माण करवा रहे हैं। इसीलिए सोमवार को यूनियन बैंक की शाखा अहरौला पहुंचे और खाते से 1.50 लाख रुपये निकाले। हरिराम रुपये एक झोला में रख दिए और झोला साइकल की हैंडिल में टांगकर घर जाने लगे। जैसे ही गंगिया नाला के पास पहुंचा कि सामने से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और हरिराम की साइकल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया।
अभी हरिराम सभल भी नहीं पाया था कि बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिए और रुपये वाला झोला लेकर फरार हो गए। घटना से अवाक हरिराम पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ बूढऩपुर उमेश मिश्रा, एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव पहुंच गए। पुलिस हरिराम से घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की पहचान करने के लिए बैंक की शाखा में पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि उनका प्रयास जारी था।