{"_id":"590629024f1c1bd73a4418c4","slug":"scorpio-riders-beaten-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवारों ने बस चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो सवारों ने बस चालक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर के पास रविवार की रात आजमगढ़ से वाराणसी जा रही वाराणसी डिपो की बस के चालक की कुछ अज्ञात स्कार्पियो सवार लोगों ने पिटाई की और बस की चाबी छीन ले गए। इसके चलते यात्री बीच रास्ते मे फंसे रह गए। सड़क के गड्ढ़े में पानी भरा था, जिसका छींटा स्कार्पियो पर पड़ा था। उसी से नाराज स्कार्पियो सवारों ने चालक को पीट दिया।
लोगों ने बताया कि ओवरटेक करते समय वाराणासी डिपो की बस से स्कार्पियो के ऊपर कुछ पानी का छीटा चला गया जिससे गुस्साए स्कार्पियो सवारों ने बस को ओवरटेक कर रुकवा लिया और बस चालक विपुल राय की जमकर धुनाई कर दी। जिसकी सूचना वाराणसी डिपो के कंडक्टर वेद प्रकाश सिंह ने 100 नंबर पर पुलिस को दी।
मौके पर सीओ लालगंज सुकरमपाल तोमर एवं चौकी इंचार्ज पहुंच गए थे बस की सवारियों को दूसरी बस में ट्रांसफर कर वाराणसी के लिए भेज दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर स्कार्पियो की तलाश कर रही थी।