{"_id":"5900ea804f1c1baf2bc0c079","slug":"school-teacher-beaten-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में घुसकर अध्यापक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय में घुसकर अध्यापक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय में घुसकर बुधवार की सुबह मनबढ़ों ने अध्यापक को पीट दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया है। घायल अध्यापक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में उसने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बरदह थाने में तहरीर दी है।
घायल अध्यापक श्रीनिवास यादव प्राइमरी विद्यालय लसड़ा कला गांव का निवासी है। श्रीनिवास का आरोप है कि उनके विद्यालय में तैनात एक अध्यापक अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं और उपस्थिति पंजिका में अपनी हाजिरी भर देते हैं। बुधवार को श्रीनिवास ने उक्त अध्यापक के इस कृत्य का विरोध किया तो वे अपने गांव के कुछ मनबढ़ों को बुलवाया। जो लात, घूसों से पीटकर श्रीनिवास को घायल कर दिया। उसे जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।