फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs three lakh snatched in Azamgarh

दिनदहाड़े तीन लाख की छिनैती

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rs three lakh snatched in Azamgarh
तीन लाख रुपये छीने
शहर के रैदोपुर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। बैग में तीन लाख रुपये थे। पीड़ित के साथ गए उनके पौत्र ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे झटका देते हुए भाग निकले। इस दौरान वहां मौजूद पांच पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। डीआईजी ने प्रभारी एसपी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और मामले  का जल्द खुलासा करने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया। प्रभारी एसपी ने पांचों पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी आद्या पांडेय रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 28 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी। उस दौरान उन्होंने कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसे चुकाने के लिए मंगलवार को वे बैंक से रुपये निकालने अपने पौत्र अजय पांडेय (30) के साथ स्कार्पियो से गए थे। रैदोपुर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर गाड़ी खड़ी कर दोनों लोग बैंक में गए। वहां से तीन लाख रुपये निकाले और उन्हें बैग में रखकर बाहर निकलकर गाड़ी की ओर बढ़े।
विज्ञापन


वे बैंक गेट से करीब 25 मीटर दूर खड़ी अपनी गाड़ी के समीप पहुंचे कि पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीन ले गए। अचानक हुई घटना से आद्या एक क्षण के लिए भौचक रह गए। मगर ने बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया लेकिन वे झटका देते हुए भाग निकल। इस दौरान वहीं पास में बैंक ड्यूटी के लिए खड़े पांच पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। दिनदहाड़े छिनैती की सूचना पर डीआईजी उमेश चंद श्रीवास्तव, एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा, सीओ सिटी डा. केके सरोज ने घटनास्थल का मुआयना किया। डीआईजी उमेशचंद श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा जल्द करने और जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed