फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prize of five thousand robbers arrested

पांच हजार के इनामी लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Prize of five thousand robbers arrested
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
तरवां थाना क्षेत्र के फद्दोपुर तिराहे के पास से मंगलवार की शाम पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए छह हजार रुपये, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए। दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए फद्दोपुर तिराहे पर साथी का इंतजार कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी के अनुसार, गिरफ्तार लुटेरों में बंटी पुत्र वंशराज गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसौली गांव का निवासी और डब्बू पुत्र सिधारी मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवां गांव का निवासी है। तरवां थाने की पुलिस छह जून को भिलीहिली गांव के पास से गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघांव गांव निवासी सुनील राम नामक बदमाश को गिरफ्तार किया था। उसने इस गिरोह के सदस्यों का नाम पता बताया। बंटी और डब्बू गैंग के प्रमुख सदस्य हैं तो पुलिस ने इन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसओ तरवां राजेश सिंह, एसओ मेंहनगर और स्वाट टीम के साथ उचहुवां मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए दोनों बदमाशों के फद्दोपुर तिराहे के पास खड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेरेबंदी की। यह देख बदमाशों ने फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने बंटी और डब्बू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस और छह हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इन दोनों ने कबूल किया कि 25 मई को गैंस एजेंसी के सेल्समैन, 12 मई को पिलखुवां पुलिया के पास एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की लूट किए थे। लूट की नियत से ही तरवां थाने के महगूगंज बाजार में सराफा के ऊपर फायरिंग की थी। इनके विरुद्ध गाजीपुर, आजमगढ़ और वाराणसी के थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed