फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private Lineman killed in Karat, jailed Faizabad route

करेंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, फैजाबाद मार्ग जाम किया

Mon, 12 Jun 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Private Lineman killed in Karat, jailed Faizabad route
power cut
कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज बाजार में सोमवार सुबह खंभे पर तार जोड़ते समय करेंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजा और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भड़के लोगों ने बाजार में आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्धोपुर गांव निवासी बृजेश कुमार (35) पुत्र बलिराम विद्युत उपकेंद्र मातनपुर में प्राइवेट लाइनमैन था। सोमवार सुबह करीब दस बजे वो शटडाउन लेकर अनवरगंज बाजार में खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। अचानक आपूर्ति शुरू हो जाने से बृजेश को करेंट लगा और वो झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। घटना के बाद आनन-फानन में बृजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बृजेश की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अनवरगंज बाजार में आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रमुख मार्ग पर जाम लगने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित ग्रामीण बृजेश के परिवार को मुआवजा और उन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिसने बिजली चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की सूचना पर एसडीएम सदर अभय मिश्रा कंधरापुर, शहर कोतवाली और कप्तानगंज थाने की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आश्वासन पर दोपहर करीब एक बजे से लगा जाम करीब तीन घंटे बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed