फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police stopped the construction of the boundary wall, Force

पुलिस ने रोका चहारदीवारी का निर्माण, फोर्स तैनात

Thu, 10 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 10 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the construction of the boundary wall, Force
लीकेज से फटे मकान - फोटो : अमर उजाला
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जौमां गांव में कैफी आजमी रोड पर स्थित विवादित भूखंड के एक हिस्से में एक मदरसा की ओर से चहारदीवारी बनाए जाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चहारदीवारी का निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके पर नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा और कोतवाल अजीत कुमार सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि कैफी आजमी रोड पर मदरसा है, जिसका संचालन मुफ्ती लाइक की ओर से किया जाता है। बुधवार को सुबह नौ बजे मदरसा की हद में चहारदीवार का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर जौमा गांव निवासी रमांशकर विश्वकर्मा ने थाने में फोनकर चहारदीवारी निर्माण को रोकवा दिया। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रमांशकर विश्वकर्मा का कहना है कि मेरी भूमिधरी है जिस पर मदरसा की ओर से कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मदरसा संचालक मुफ्ती लईक का कहना है कि मदरसा की भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दीवानी न्यायालय में मामला विचाराधीन है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निर्माण कार्य रोक कर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहारदीवारी का निर्माण कर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विवादित भूखंड को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा है। ऐसे में चहारदीवारी का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात की गई है। - शैलेेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed