फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police radar on 279 criminal

समय एक हफ्ता, निशाने पर 279 अपराधी

Sat, 05 Aug 2017 11:35 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
police radar on 279 criminal
criminals
 कानून व्यवस्था को लेकर सीएम आदित्यनाथ योगी की सख्ती के बाद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध खुली जंग छेड़ दी है। इसके तहत किसी भी तरह के अपराध में लिप्त 279 बदमाशों की सूची तैयार कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को एक सप्ताह का समय दिया है। निर्धारित अवधि के भीतर इन अपराधियों को गिरफ्तार करना है। अवधि समाप्त हो जाने के बाद यदि बदमाश किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है तो उसे थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिस थाना क्षेत्र का अपराधी रहने वाला है। एसपी की सख्ती के बाद थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों का लोकेशन ट्रेस करने में जुटे हैं।  
विज्ञापन


थानावार तैयार कराई गई टापटेन के अपराधियों की सूची के मुताबिक मेंहनगर के राजेश पासी, राकेश पासी, जामवंत यादव सहित 11 बदमाश, मेहनाजपुर के राजेश उर्फ नाटे, अमजद खान, अमरनाथ सहित दस , बरदह थाने के मोनू सिंह, राजन सिंह, फैजान उर्फ गुल्लू, रमेश पासी सहित दस बदमाश, सिधारी थाने के शैलेंद्र यादव उर्फ गुड्डू, धर्मेंद्र राम, रविंद्र यादव सहित 11 , सरायमीर थाने के विशाल सिंह, राइस, मिलन मौर्य, सलमान सहित 11, निजामाबाद के सचिन पांडेय, अभिषेक पांडेय, लालबहादुर, नुरुलेन सहित दस, फूलपुर कोतवाली के अंगद यादव, सुनील यादव, संदीप राम सहित दस, शहर कोतवाली पुलिस वामिक, आतिफ, पियूष उपाध्याय, विक्की सिंह सहित 27 बदमाश, देवगांव के अलीशेर, रितेश रावत, नीरज पंडित, याकूब खां सहित दस, अहरौला से मिथिलेश सिंह, हनुमान निषाद, सहित दस बदमाश, जहानागंज से केदार चौहान, मोहन राजभर, सहित दस, मुबारकपुर थाने की पुलिस बबलू मिश्रा, समीर श्रीवास्तव, सहित दस, दीदारगंज से पप्पू उर्फ रविकांत सहित दस, गंभीरपुर थाने से शिवम, कृष्णानंद सिंह सहित दस, जीयनपुर से अतीक, अली अफसर सहित 13, महराजगंज से प्रवीण मौर्य, मुलायम, रामजीत सहित 15, कंधरापुर से राकेश यादव, अजय सहित 12, कप्तानगंज से सुनील यादव सहित नौ, रौनापार से सुभाष यादव सहित आठ, पवई से अजय कुमार सहित 15, तरवां से जामवंत यादव सहित 11, तहबरपुर से बाले उर्फ बलवंत यादव सहित आठ, रानी की सराय से सुनील यादव सहित आठ, अतरौलिया से बबलू मिश्रा सहित दस और बिलरियागंज थाने से शराब माफिया प्रदीप यादव सहित दस अपराधी शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक चिन्हित इन बदमाशों के विरुद्ध लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, शराब की तस्करी, असलहे बनाकर सप्लाई करने आदि के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।  
विज्ञापन



थानावार 279 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। सभी थानाध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर इन्हें गिरफ्तार करने या दबाव बनाकर अदालत में समर्पण कराने का टारगेट दिया गया है। इसके बाद भी यदि बदमाश नहीं पकड़े जाते और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं तो उस थानाध्यक्ष और थाने के स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिस क्षेत्र का वह रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - अजय कुमार साहनी, एसपी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed