फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police posted in Mahul

माहुल में तैनात की गई पुलिस

Tue, 28 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police posted in Mahul
माहुल में तैनात की गई पुलिस
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में रविवार की शाम दो वर्गों में आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 27 नामजद और 80 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, बलवा, धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। तनाव को देखते हुए माहुल बाजार में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


एक पक्ष से माहुल गांव निवासी जाहिद ने केस दर्ज कराया। उसने गांव के आशू जायसवाल, अमित, ओमप्रकाश, लालचंद, गोपाल, खजांची, गुड्डू, दिनेश और शनि को नामजद और 40 अज्ञात को आरोपित किया है। वहीं दूसरी तरफ से पीड़ितों संग फूलपुर-पवई के भाजपा विधायक अरुणकांत यादव अहरौला थाने पहुंचे और संदीप जायसवाल से तहरीर दिलवाई। संदीप ने विपक्ष के 18 नामजद और 40 अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, बलवा, धमकी देने, आदि धाराओं में केस दर्ज कर एक पक्ष से अमित जायसवाल और ओमप्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उधर, घटना के बाद क्षेत्र के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए माहुल बाजार में भारी संख्या में कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन



बता दें कि माहुल गांव निवासी प्रिंस राम और फैज के बीच किसी बात पर मारपीट हुई। इसी बात पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मारपीट का मामूली विवाद है। इसको देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed