फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police arrested a person in encounter in saraimir azamgarh

आजमगढ़: पुलिस और बदमाशों में जमकर चली गोलियां, एक गिरफ्तार तो दूसरा फरार

Sun, 06 Oct 2019 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
police arrested a person in encounter in saraimir azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पंचायत इंटर कालेज खानपुर के पास शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुखबीर के जरिए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शेरसिंह तोमर को सूचना मिली कि पंचायत इंटर कालेज खानपुर के पीछे रोड पर खंबे के पास दो बदमाश बैठे बातचीत कर रहे हैं। उनके पास असलहा भी है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर यकीन करते हुए इंस्पेक्टर शेरसिंह तोमर, एसएसआई सुशील कुमार दुबे, एसआई कमलाकांत वर्मा, कांस्टेबल कमलेश मिश्रा, राम लखन यादव, शुभम सिंह, आनंद मौर्य के साथ बताए गए स्थान के पास पहुंचे। पुलिस देखकर दोनों बदमाश भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान एक बदमाश ने तुरंत फायर कर दिया। संयोग था कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने हिम्मत करके ललकारते हुए दौड़ा कर एक बदमाश पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम लोटू मौर्या मोहल्ला नई बाजार(सरायमीर) बताया। पूछताछ में बताया कि हम लोग लूट की एक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उसने फरार अपने साथी का नाम धर्मवीर सोनकर उर्फ नखड़ू मोहल्ला पूनापोखर(सरायमीर) बताया। पुलिस बदमाश को पकड़कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed