फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ornament Bag looted in azamgarh

सराफ का बैग लेकर भाग निकले बदमाश

Thu, 26 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ornament Bag looted in azamgarh
लूट - फोटो : अमर उजाला
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बाइक सवार बदमाश सराफ का बैग छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना स्थल से महज तीन सौ मीटर दूर सठियांव पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस वहां करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इसको लेकर क्षेत्र के दूकानदारों  में नाराजगी है। दूकानदार ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है। उसके मुताबिक बैग में 95 हजार रुपये नकद, डेढ़ सौ ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के आभूषण थे।
मुबारकपुर थाने के सठियांव गांव निवासी संदीप सेठ पुत्र अशोक की सठियांव बाजार में चीनी मिल रोड पर आभूषण की दूकान है। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे संदीप अपनी दूकान पर पहुंचा लेकिन गेट के पास गंदगी होने के कारण उसने दूकान खोलने से पहले बाहर खड़ी अपनी बाइक पर बैग रख दिया और गंदगी साफ करने लगा। वह सफाई करने में जुटा था, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और बाइक पर रखा उसका बैग लेकर भागने लगे। संदीप ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन

 सराफ के मुताबिक उसके बैग में 95 हजार रुपये नकद, डेढ़ सौ ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी था। दिन दहाड़े हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सठियांव पुलिस चौकी को दी गई। लेकिन घटनास्थल से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इससे दूकानदारों में गुस्सा है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। एसओ मुबारकपुर संतलाल यादव को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed