फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ojha not reaching shops ransacked , jam

ओझा के नहीं पहुंचने पर दूकान में तोड़फोड़, जाम

Sun, 24 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 24 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 झाड़फूंक को लेकर एक सोखा से नाराज लोगों ने बरदह थाने के सामने एक दूकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। शनिवार को हुई इस घटना की सूचना पर दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस बल के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने किशोरी को डाक्टर के यहां भेज दिया। थाने पर पीएसी तैनात कर दी गई है। पूछताछ के लिए पुलिस दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाए हुए हैं।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी अशोक राय की भतीजी देवी राय (15) की बीते दो माह से तबीयत खराब चल रही है। वह अक्सर चीखपुकार करते हुए घर से भागने लगती है। अशोक के पड़ोसी एक व्यक्ति के घर दूसरे समुदाय का सोखा झाड़फूंक के लिए आता था। जब से वह झाड़फूंक कर रहा है तब से उसकी पत्नी ठीक है। तभी से किशोरी की तबियत खराब चल रही है। इसलिए अशोक आदि को शक है कि सोखा ने ही महिला का भूत देवी पर भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात देवी की पुन: तबियत खराब हो गई। शनिवार को सुबह नौ बजे घर के लोग देवी को लेकर बरदह थाने पहुंचे और सोखा को बुलाने की जिद करने लगे। पुलिस सोखा को लाने उसे घर गई लेकिन वह मिला नहीं। इससे नाराज लोग अशोक के पड़ोसी की थाना गेट पर स्थित मिठाई की दूकान में तोड़फोड़ और उसकी बाइक कूंच दिए। दोपहर 12.30 बजे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ लालगंज एसपी तोमर मौके पर पहुंचे और समझाबुझाकर आधे घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से थाने पर एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने बताया कि किशोरी को डाक्टर के यहां भेजवा दिया गया है। सड़क जाम और तोड़फोड़ करने वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed