फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nephew died in the accident , the injured uncle

हादसे में भतीजे की मौत, चाचा जख्मी

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nephew died in the accident , the injured uncle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है। उधर, जहानागंज थाने के मकरौड़ा बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात नौ बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से दबकर कक्षा पांच के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 
विज्ञापन


जौनपुर जिले के चंदवक थाने के बहिरी पतरही गांव निवासी दीपक राजभर (18) पुत्र प्रह्लाद अपने चाचा जितेंद्र राजभर (27) पुत्र राजबली के साथ गुरुवार की सुबह देवगांव कोतवाली के मेहरोजगदीशपुर गांव में स्थित रिश्तेदार के घर बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था। दोनों एक बाइक पर बैठकर जा रहे थे। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित देवगांव कोतवाली के उसरौली गांव के पास पहुंचे कि सामने से वाराणसी की ओर जा रही अनियंत्रित मैजिक से टक्कर लग जाने से दीपक और जितेंद्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। जबकि जितेंद्र को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इसी क्रम में जहानागंज थाने के मकरौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी सुजीत चौहान (12) पुत्र अवधेश बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने घर के पास सड़क के किनारे खड़ा था। तभी उधर से गुजर रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे पीएचसी जहानागंज ले जाया गया। सुजीत दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह कक्षा पांच का छात्र था। सुजीत के पिता अवधेश विदेश में रहते हैं। वह घर पर मां और भाई बहनों के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed