{"_id":"573618064f1c1be372919c3d","slug":"munim-looted-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी कारोबारी के मुनीम से लूटे डेढ़ लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी कारोबारी के मुनीम से लूटे डेढ़ लाख की लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 13 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
मेंहनगर कस्बे में गुरुवार की शाम कानपुर के साड़ी कारोबारी के मुनीम को तमंचे के बल पर धमकाकर बाइक सवार बदमाशों ने उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। मामले में मुनीम ने पुलिस में तहरीर दी है। मुनीम व्यापारियों से बकाये का तकादा करने आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर के एक साड़ी कारोबारी का मुनीम उमेश गुप्ता तकादे पर मेंहनगर कस्बा आया हुआ था। तकादा करने के बाद वह टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और मुनीम को तमंचे से आतंकित कर उससे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विपिन ताड़ा मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मुनीम और व्यापारियों से देर तक पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने मेंहनगर पुलिस को बदमाशों की तलाश करने का निर्देश दिया। एसपी सिटी विपिन ताड़ा ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।