फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants robbed of petrol at the pump, firing

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूट, फायरिंग

Thu, 08 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed of petrol at the pump, firing
9 एमएम पिस्टल
पछुआ पार गांव के पास कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर स्थित पंप पर गुरुवार देर शाम दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा मांगने पर कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर 15-16 हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर फायरिंग करते हुए भागे। सूचना पर पीछा कर रही पुलिस की जीप मंदुरी गांव के पास पलट गई, इसके बावजूद एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


 पेट्रोल पंप पर देर शाम साढ़े सात बजे मालिक राजाराम यादव केबिन में बैठे थे। पंप पर दो सिपाही भी मौजूद थे। उसी दौरान दो बाइक से पांच बदमाश पहुंचे और कर्मचारियों से पेट्रोल भरवा लिया। पैसा मांगने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को तंमचा दिखाकर 15-16 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। जवाब में राजाराम ने भी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की।
विज्ञापन


सिपाहियों ने भी फायरिंग की। लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर कप्तानगंज, तहबरपुर और कंधरापुर पुलिस ने तीन ओर से बदमाशों की घेराबंदी की। इसी दौरान मंदुरी गांव के पास एसओ कप्तानगंज की जीप पलट गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। अपने को घिरा देखकर बदमाश बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में शामिल एक बदमाश को दबोच लिया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।  - शैलेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed