{"_id":"584d985d4f1c1b7c3a2c3974","slug":"man-shot-in-fishing-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने के विवाद में युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली मारने के विवाद में युवक को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवक को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमलोनी गांव में रविवार को दिन में ग्यारह बजे मछली मारने के विवाद को लेकर गांव के युवकों ने झिनक (22) को गोली मारकर घायल दिया। उसे पेट में गोली लगी है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। उधर, घटना से क्रुद्ध गांव के लोगों ने आरोपी के धान के बोझ को जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में वे कामयाब नहीं हो सके। मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पड़ोसी गांव सेवराकुंड के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमलोनी और सेवराकुंड गांव के बीच में एक सार्वजनिक पोखरी है। शनिवार को अमलोनी गांव निवासी झिनक पासवान (20) पुत्र सब्बल अपने गांव के वीरेंद्र पासवान के साथ उस पोखरी में मछली मारने गया था। सेवराकुंड गांव के कुछ युवकों ने इन दोनों को मछली मारने से मना किया। रविवार को फिर झिनक और वीरेंद्र मछली मारने पोखरी पर पहुंच गए। यह देख सेवराकुंड गांव के तीन युवकों ने उन्हें मछली मारने से मना किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सेवराकुंड के युवक घर चले गए।
कुछ देर बाद वही युवक पुन: बाइक से पहुंचे। तभी अमलोनी गांव के कुछ और लोग भी आ गए थे। दोनों गांव के करीब एक दर्जन लोगों के बीच झड़प होने लगी। तभी सेवराकुंड गांव के एक युवक ने गोली चला दी जो झिनक के पेट में जा लगी। पेट में बाएं तरफ गोली लगने से घायल झिनक गिर तड़फड़ाने लगा। घटना के बाद सेवराकुंड गांव के लोग भाग गए। जबकि झिनक की तरफ से मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत गंभीर देख डाक्टर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। झिनक का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में आक्रोशित अमलोनी गांव लोग आरोपी युवक के धान की फसल को आग लगाने जा रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।