{"_id":"5738c51e4f1c1b0016ac747a","slug":"man-killed-by-miscreants-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों ने मारी युवक को गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रवियों ने मारी युवक को गोली
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खुदादादपुर के बाद फरिहां और खानपुर भी सुलगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव में शनिवार की रात भड़की हिंसा की चिनगारी से दूसरे दिन रविवार की शाम इसी थाने के फरिहां और सरायमीर थाने का खानपुर गांव थोड़े थोड़े अंतराल पर सुलग उठे। खानपुर में दो समुदाय भिड़ गए। यहां मारपीट, पथराव के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की गई। पास के फरीदाबाद गांव में उपद्रवियों ने एक युवक को गोली मार दी।
हालात पर काबू करने के लिए देर रात पुलिस को दोनों स्थानों पर आंसू गैस छोड़ने पड़े। बाद में मौके पर पहुंचे कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी भारी फोर्स लेकर देर रात तक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे।
बता दें कि खुदादादपुर गांव में हुई घटना के बाद प्रशासन ने पूरा ध्यान यहीं केंद्रित कर रखा है। इसका फायदा उठाते हुए रविवार की शाम सवा सात बजे के करीब अराजकतत्वों ने फरिहां गांव के पास निजामाबाद-फरिहां मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उधर, से गुजरने वाले राहगीरों को लाठी-डंडे से पीटा। इस पर दो समुदाय के लोग यहां भी आमने-सामने हो गए। लेकिन तत्काल मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
स्थिति नियंत्रण में होने पर अधिकारी फोर्स लेकर आगे बढ़े। तभी भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पीएसी की गाड़ी पर पथराव करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पत्थर लगने से पीएसी के कुछ जवान भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही अधिकारी वापस फरिहां की तरफ मुड़े। तभी पौने आठ बजे के करीब फरीदाबाद गांव में उपद्रवियों ने भोला यादव (35) नामक युवक को गोली मार दी। भोला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी यहां स्थिति नियंत्रित करने में लगे थे कि उपद्रवियों ने खानपुर गांव के पास गाड़ियों में तोडफ़ोड़ और आगजनी शुरू कर दी। कुछ देर के लिए हालत यह हो गई थी कि अधिकारी एक स्थान पर उपद्रव बंद करा रहे तो दूसरे स्थान पर बवाल शुरू हो जा रहा था। देर रात रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां और बड़ी तादाद में पीएसी के जवानों के मौके पर पहुंचने पर रात दस बजे के करीब मामला शांत हो पाया। उच्चाधिकारी देररात तक गांवों में भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे।
खुदादादपुर गांव में शनिवार की रात दो समुदायों के बीच हुई हिंसक घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर रैपीड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनियां रविवार को पहुंच गईं। इसके अलावा अन्य जिलों से भी फोर्स मंगाई गई को है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिले की जनता से सूझबूझ से काम लेने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खुदादादपुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिले में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की गंगाजमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए जनता सौहार्द का परिचय दे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ के खुदादपुर के घटनाक्रम पर चिंता जताई। घटना की जांच के लिए पार्टी का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भेजने का फैसला किया है। मौर्य ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि छोटी घटनाओं की अनदेखी बड़े विवाद की वजह बन जाती है।