फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahant hit in the head with sharp weapons

महंत के सिर में धारदार हथियार से प्रहार

Mon, 09 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mahant hit in the head with sharp weapons
धन्नी गांव में स्थित परमहंसदास कुटी के पास ग्रामीणों की भीड़।
थाना क्षेत्र के सिंहपुर धन्नी गांव में स्थित परमहंसदास कुटी के महंत रामसमुझ चौहान (65) की रविवार की हत्या कर पोखरे में फेंकी गई लाश बरामद की गई। महंत के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। उनके दोनों पैर बंधे हुए थे। सोमवार की सुबह पोखरे में महंत की लाश देख चरवाहों ने शोर किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि महंत की दो गाय और एक बैल भी लापता है। घटना के संबंध में महंत के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी सरैया गांव निवासी रामसमुझ चौहान (65) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। रामसमुझ बीते दस वर्ष से सिंहपुर धन्नी गांव में स्थित परमहंसदास कुटी पर रहते थे। वह कुटिया के महंत थे। रामसमुझ के गांव और कुटी के बीच में लोनी नदी पड़ती थी। वह पुल पार कर दिन में घर जाता थे रात को कुटी में आकर सोते थे। रामसमुझ अपने कुटी में गाय और बैल भी पाले हुए थे।
विज्ञापन


   नित्य की भांति रविवार की रात रामसमुझ अपने कुटी पर सोए हुए थे। सोमवार को रामसमुझ की लाश कुटी से करीब तीन सौ मीटर दूर पोखरे में उतराया हुआ मिली। उनके दोनों पैर बंधे थे जबकि सिर में गंभीर चोट के निशान थे। गांव के लोग लाश देखकर शोच किया। सूचना पर मेंहनगर थाने की पुलिस के अलावा गांव के तमाम लोग जुट गए। जानकारी होने पर सीओ लालगंज भी पहुंच गए। पुलिस ने रामसमुझ की लाश पानी से निकालकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही थी कि गांव के लोगों ने डाग स्क्वाड टीम बुलाने की बात कहते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।  सीओ लालगंज राधेश्याम ने बताया कि रामसमुझ के भाई बोधी चौहान की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed