{"_id":"59c40a3c4f1c1b8f688b5e57","slug":"going-to-the-black-market-caught-official-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अतरौलिया थाने में खड़ी गेहूं लदी ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। थाना पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने बुधवार रात सूचना के आधार पर कबीरूद्दीनपुर के पास कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहे ट्रक पर लदे 240 क्विंटल सरकारी गेहूं पकड़ा। चालक और मालिक राशन से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए, अलबत्ता मौके से भाग गए।
पुलिस ने ट्रक को राशन समेत सीज कर दिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गेहूं को कालाबाजारी के लिए महाराजगंज से संत कबीरनगर के खलीलाबाद ले जाया जा रहा था।
पूर्ति विभाग को बुधवार रात नौ बजे सूचना मिली कि गांव कबीरूद्दीनपुर के पास कालाबाजारी कर लाया जा रहा सरकारी गेहूं से लदा ट्रक खड़ा है। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी शिशिर त्रिवेदी मौके पर पहुंचे तो देखा की ट्रक पर कुछ बोरियां लादी जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान चालक और परिचालक से राशन के बार में पूछताछ शुरू की गई तो पुलिस को चकमा देकर वो भाग गए। कुछ देर बाद महाराजगंज निवासी एक व्यक्ति ने ट्रक को अपना बताया। जब उससे राशन के बारे में कागजात मांगा गया और पूछताछ की गई तो वो भी रफूचक्कर हो गया।
पुलिस रात में ही ट्रक को थाने ले आई। सुबह राशन की जांच की गई तो पता चला कि 347 बोरियों में गेहूं लदा था, जो 239.60 क्विंटल था। सभी बोरियों पर खाद्य एवं रसद विभाग की मुहर लगी थी। इसे महाराजगंज के नितिन ट्रेडर्स के यहां से संतकबीर के खलीलाबाद खए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसएस गोयल एडिबल ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मामले में व्यापारी पिता-पुत्र काली प्रसाद जायसवाल पुत्र गंगा प्रसाद, नितिन जायसवाल पुत्र काली प्रसाद निवासी महाराजगंज, चालक शेषनाथ यादव और खलासी राहुल यादव निवासी मोलनापुर, महाराजगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि ट्रक से गेहूं कि कुछ बोरियां कबीरूद्दीन बाजार के पास धर्मचंद गुप्ता की दुकान के पास गिर गई थीं, जिसे ट्रक में लादा जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
लगभग 240 क्विंटल ट्रक में लदा गेहूं पकड़ा गया है। जांच में पता चला है कि राशन सरकारी है। जांच की जा रही है कि ये राशन आरोपियों तक कैसे पहुंचा है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देवमणि मिश्रा, डीएसओ