{"_id":"028a31da90201b8472ecee3517b9c961","slug":"game-boy-shot-in-dispute-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांडेय बाजार मुहल्ले में स्थित एसकेपी इंटर कालेज परिसर में रविवार की शाम खेलने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ ने एक युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घायल युवक मो. दानिश (18) पुत्र जावेद अहमद शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुरा एकतखा पुल का निवासी है। रविवार की शाम वह मुहल्ले के अन्य लड़कों के साथ एसकेपी इंटर कालेज परिसर में क्रिकेट खेलने गया था।
विज्ञापन
वहां दूसरे मुहल्ले के कई लड़के गिल्ली डंडा खेल रहे थे। खेल के दौरान गिल्ली क्रिकेट खेल रहे एक अन्य युवक को लग गई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंची।
इसी बीच किसी ने तमंचे से गोली चला दी जो दानिश के पेट में जा घुसी। खून से लथपथ दानिश की दशा देख दोस्तों ने उसके घर वालों को सूचना देते हुए दानिश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। न ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।