फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five-rupee dispute victim vendor's wife

पांच रुपये के विवाद में विक्रेता दंपती को पीटा

Thu, 27 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five-rupee dispute victim vendor's wife
पांच रुपये के विवाद में विक्रेता दंपती को पीटा
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में बुधवार की दोपहर फल के दाम में पांच रुपये का फर्क आने से नाराज मनबढ़ों ने हमला बोलकर फल विक्रेता दंपती को पीट दिया। फलों से लदा हुआ ठेला नाली में पलट दिया। बाजार में हुई इस घटना से तनाव हो गया। नाराज बाजार के लोग कार्रवाई की मांग करते हुए बाजार में आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यातायात प्रभावित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सीओ सदर भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 45 मिनट बाद जाम को समाप्त कराया। घायल फल विक्रेता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमरौला गांव निवासी परमहंस सोनकर (50) बनकट बाजार में फल का ठेला लगाता है। यहीं पर उसकी पत्नी मैना देवी (43) भी मौजूद होकर पति के काम में हाथ बंटाती है। परमहंस के मुताबिक, बुधवार की दोपहर उसके ठेले पर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी हातिम, गुड्डू और अतीक एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। इन तीनों ने अंगूर और संतरा का फल खरीदा। परमहंस ने जो कीमत बताई, उसमें पांच रुपये का फर्क आ रहा था। हातिम आदि ने कहा कि तुम पांच रुपये अधिक ले रहे हो।
विज्ञापन


इसी बात पर परमहंस और हातिम से कहासुनी हुई। कुछ देर बाद हातिम अपने गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों को लेकर पहुंचा और लात, घूसों से परमहंस को पीटने लगा। बीच बचाव करने में उसकी पत्नी मैना देवी भी घायल हो गई। मनबढ़ों ने उसका ठेला भी पलट दिया। सारे फल नाली में गिर गए। बाजार में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए बाजार के लोग मौके पर आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। दोपहर करीब एक बजे प्रमुख मार्ग पर चक्काजाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सीओ सदर, मुबारकपुर और जीयनपुर कोतवाली पुलिस की टीम लेकर पहुंचे। सीओ ने आश्वासन देकर करीब 45 मिनट बाद जाम को समाप्त करा दिया। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि परमहंस की तहरीर पर हातिम, गुड्डू और अतीक को नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed