फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing on man in the rogue

शराब की बोतल गाड़ी पर फेंकना युवक को पड़ा महंगा

Sun, 21 Jan 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Firing on man in the rogue
फायरिंग
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिंद मठिया गांव में शुक्रवार की रात रंजिशन मनबढ़ द्वारा चलाई गई गोली से युवक घायल हो गया, जबकि आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल युवक प्रह्लाद (40) पुत्र रामबुझारत गिरी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिंदमठिया गांव का निवासी है। रामबुझारत की गांव के एक व्यक्ति से चुनावी रंजिश चलती है। शुक्रवार को गांव के एक व्यक्ति के दाहसंस्कार में रामबुझारत गिरी और उसका विपक्षी भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अपने-अपने साधन से गए हुए थे। वहां से घर लौटते समय दोनों अलग-अलग शराब पीया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी में शराब की बोतल छिपा दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। हालांकि वहां मामला शांत हो गया, लेकिन रात दस बजे तक घर पहुंचने पर दोनों पक्षों में पुन: विवाद होने लगा।

इस दौरान रामबुझारत का विपक्षी अपने घर से असलहा लाया और उसे लक्ष्य कर गोली चला दिया। गोली से रामबुझारत बच गया लेकिन गोली उसके बेटे प्रह्लाद के सीने में घुस गई। इधर आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार के लोग घायल प्रह्लाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां प्रह्लाद की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करते हुए तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed