{"_id":"57a4dec84f1c1bda762bc415","slug":"emaar-ke-ghar-se-das-laakh-kee-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर के घर से दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर के घर से दस लाख की चोरी
ब्यूरो, अमरउजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर मुहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले एमआर के घर में घुसकर गुरुवार की रात चोर तीन लाख रुपये नगद और सात लाख के आभूषण चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है। बहरहाल जांच जारी है।
निराला नगर मुहल्ला निवासी वेदपाल सिंह के मकान में एक दवा कंपनी के एजेंट विपिन सिंह परिवार सहित किराये पर रहते हैं। विपिन की पत्नी सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। गुरुवार की रात विपिन सिंह एक कमरे में पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे थे। दरवाजा भीतर से बंद था। विपिन की जिस कमरे में आलमारी और सामान है। उस कमरे का दरवाजा खुला था। रात को छत के रास्ते घुसे चोर आलमारी में रखे गए तीन लाख रुपये और सात लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए।
चोर वहीं आभूषण ले गए हैं जो सोने के हैं। चांदी के आभूषणों को छोड़ दिया है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को बताया। कुछ ही देर में वहां सीओ नगर कोतवाली पुलिस, डाग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। सीओ नगर अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की तहरीर मिली है। लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।