{"_id":"59dfa9444f1c1b6a678b59f0","slug":"elderly-man-was-stabbed-to-death-in-a-dispute-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
delhi murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दो माह पूर्व 15 सौ रुपये में बेची गई गाय का दाम मांगने से नाराज मनबढ़ गुरुवार को दिन में 11 बजे के करीब कंधरापुर थाना क्षेत्र के मातनपुर गांव में चाकू घोंपकर अधेड़ की हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अधेड़ की बड़ी बेटी अर्चना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मातनपुर गांव निवासी चंद्रदेव यादव (50) पुत्र समदीन घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। तबियत खराब होने पर उन्होंने करीब दो माह पूर्व अपने ही गांव के रामहित यादव को गाय बेच दी। गाय का दाम तय होते समय चंद्रदेव ने दो हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
जबकि 15 सौ रुपये देने की बात कहकर रामहित गाय अपने घर ले गया था। उधर चंद्रदेव को इलाज के लिए रुपयों की आवश्यकता होने पर वह रामहित से रुपये मांगता रहा। लेकिन वह आजकल कहकर बात टरका रहा था।
गुरुवार को दिन में 11 बजे के करीब चंद्रदेव यादव रामहित के घर पहुंचे और रुपये मांगने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो ही रही थी कि तभी किसी ने चंद्रदेव को चाकू घोंप दिया। सीने में चाकू लगने से रक्तस्राव होने लगा।
अधिक खून बह जाने की वजह से चंद्रदेव मौके पर गिर गए। जबकि रामहित फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर चंद्रदेव के परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ नगर आदि मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष कंधरापुर ने चंद्रदेव की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। चंद्रदेव यादव चार बेटी और एक बेटे का पिता थे। घटना के संबंध में उनकी बड़ी बेटी अर्चना यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस रामहित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ली।
चंद्रदेव यादव की बेटी अर्चना यादव की तहरीर के आधार पर रामहित यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी