{"_id":"5751ca234f1c1b7d2810c6c7","slug":"demand-for-10-lakhs-ransom-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"वशीकानवीश से मांगी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वशीकानवीश से मांगी दस लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो,आजमगढ
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी गांव निवासी वशीकानवीश से किसी बदमाश ने फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। गुरुवार को वशीकानवीश (डीड राइटर) ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। एसपी ने घटना की जांच के लिए एसओ कंधरापुर और सर्विलांस सेल को निर्देश दिया है। पुलिस शिकायतकर्ता को सुरक्षा देते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।
मंदूरी गांव निवासी चंडी प्रसाद राय सगड़ी तहसील में वशीकानवीश (डीड राइटर) हैं। नेशनल हाइवे में इनकी जमीन चले जाने से अच्छा खासा इन्हें मुआवजा मिला है। रविवार को चंडी के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने चंडी प्रसाद से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। बदमाश ने कहा कि रुपये तैयार रखना, कहां और किसे देना है, यह हम तुम्हें बाद में बताएंगे। पहले तो चंडी ने फोन को मजाक समझा। लेकिन सोमवार को दोबारा फोन आने पर वे भयभीत हो गए। चंडी ने उसी दिन कंधरापुर एसओ को सारी बात बताई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार को वे एसपी से मिलकर इसकी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने एसओ कंधरापुर और सर्विलांस सेल को इसकी जांच सौंपी है। एसओ कंधरापुर दीनानाथ पांडेय ने बताया कि पुलिस फोन करने वाले की कॉल डिटेल निकलवा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस के कब्जे में होगा।