फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dabang Pradhan beat up to scheduled women

आजमगढ़ में दबंग प्रधान ने अनुसूचित महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पंचायत भवन के निर्माण कार्य का विरोध कर रही थीं पीड़िता, वीडियो वायरल

Sun, 22 Nov 2020 07:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 22 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Dabang Pradhan beat up to scheduled women
महिलाओं की पिटाई करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के दबंग प्रधान की करतूत का वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। जिसमें प्रधान गांव की अनुसूचित जाति की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा है। तीन महिलाएं घायल हुई हैं। 

विज्ञापन


सिंघड़ा गांव के प्रधान संतोष यादव द्वारा गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसका अनुसूचित बस्ती की महिलाएं विरोध कर रही थीं। रविवार को दिन में कार्य चल रहा था कि इसी दौरान अनुसूचित महिलाएं मौके पर पहुंच गई और निर्माण कार्य का विरोध करने लगीं।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष व अनुसूचित महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान प्रधान व उसके समर्थकों ने विरोध कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। दबंग प्रधान ने महिलाओं को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं घायलों में शामिल कविता पुत्री कामता राम, परमिला पत्नी कामता राम व मीरा पत्नी मिठाई लाल का आरोप है कि बिना सीमांकन के ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिसके चलते ही वे विरोध कर रही हैं। घायलों का यह भी आरोप है कि गंभीरपुर थाने पर शिकायत लेकर पहुंचने पर चौकी प्रभारी ने उन्हें डांट कर भगा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 

एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, घटना हुई है और गंभीरपुर चौकी प्रभारी सतीश यादव गांव में जांच के लिए कई बार गए हैं, लेकिन किसी ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed