{"_id":"5783e6264f1c1b1b0813dd39","slug":"cyber-crime-involving-two-criminals-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर क्राइम से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड धारकों से बैंक अधिकारी बनकर गुप्त कोड और नंबरों की जानकारी लेकर खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार की सुबह देवगांव कोतवाली पुलिस ने निहोरगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 21 हजार रुपये, विभिन्न बैंकों के 23 एटीएम कार्ड और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने बताया कि वे पूर्वांचल के आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, मऊ, इलाहाबाद आदि जिलों में घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। तीन साल से सक्रिय यह दोनों बदमाश अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीद चुके हैं। पुलिस जांच के बाद दोनों बदमाशों की संपत्तियों को जब्त करेगी। साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अजय कमार साहनी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी आफताब पुत्र जहीर और अशफाक पुत्र आशू है। दोनों जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव के रहने वाले हैं। बताया कि कोतवाल देवगांव योगेंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि साइबर क्राइम से जुड़े दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए निहोरगंज बाजार में खड़े हैं। दोनों एटीएम के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाल बृजेश सिंह साथियों के साथ घेराबंदी कर संदिग्ध हाल में खड़े इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि यह लोग एटीएम कार्ड चोरी कर, लोगों का बदलकर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। कई लोगों के कार्ड वाले पैकेट में मोबाइल नंबर रहता है। उन लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कार्ड बंद करने की धमकी देकर गुप्त कोड और खाता नंबरों की जानकारी लेकर खाते से रुपये उड़ा देते हैं। एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी करीब तीन वर्ष से इस अपराध से जुड़े हैं। लोगों के खाते से रुपये उड़ाकर अब तक इन सभी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति भी अर्जित कर ली है जिसकी जांच की जा रही है। गलत रुपयों से खरीदी गई संपत्ति को जब्त की जाएगी। गिरोह के कुछ और सदस्यों का नाम पता चला है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इस तरह के अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए जल्द ही सभी बैंक के अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि प्रत्येक एटीएम पर बैंक का गार्ड रखा जाए। सभी में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। बैंक में लगे कैमरों और एलार्म को दुरुस्त कराने और बैंक के बाहर संबंधित थानाध्यक्ष, सीओ, पुलिस कंट्रोल रूम और अधिकारियों के नंबर लिखवाने की अपील की जाएगी। - अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक