फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   beat up the elder

पीट-पीटकर अधेड़ को मार डाला

Sat, 18 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 beat up the elder
पीट-पीटकर अधेड़ को मार डाला
मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद नशे में धुत मनबढ़ों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। अधेड़ की पत्नी ने बाजार के सात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना शुक्रवार देर शाम जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंही बाजार की है।
विज्ञापन


सिधारी के इटौरा बाजार निवासी शिवबचन यादव (42) की ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र के संुभी बाजार में है। शिवबचन परिवार के साथ ससुराल में रहता था। वह गुजरात में नौकरी करता था। वह होली पर घर आया था। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे शिवबचन बाजार में था। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत बाजार निवासी धर्मेंद्र यादव पहुंचा और शिवबचन से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। कहासुनी होने पर धर्मेंद्र के पक्ष के हरेंद्र यादव, मनीष यादव, सिकंदर यादव, रणधीर यादव, रणजीत और हरिमल यादव पहुंच गए। सभी लोगों ने शिवबचन को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर बाजार के अन्य लोग पहुंच गए और बीचबचाव कर शिवबचन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों ने शिवबचन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में शिवबचन की पत्नी कमली देवी ने सातों लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी शकील अहमद खां ने कहा कि शराब के नशे में विवाद हुआ है। इसी में हत्या में हुई है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed