{"_id":"d9c6ceca2349ed5e6bfd5190718c4050","slug":"bdc-candidate-husband-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी पति की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी प्रत्याशी पति की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार डोमनपुर गांव में रविवार की रात दस बजे चुनाव प्रचार कर लौट रहे बीडीसी प्रत्याशी के पति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों मौके पर पहुुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डोमनपुर गांव निवासिनी संगीता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। रविवार की शाम उनके पति साहब लाल राम (37) पुत्र सिधारी समर्थकों संग प्रचार कर घर लौट रहे थे। रात दस बजे वह गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक गमछे से मुंह बांधे बाइक सवार वहां आ धमके। साहब लाल और समर्थक कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने साहब लाल पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली साहब लाल के हाथ को छेदते हुए सीने में जा धंसी।
वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। समर्थक आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लालगंज ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी राकेश चंद्र साहू समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे और जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि साहब लाल को चुनाव से हटने के लिए लगातार धमकी मिल रही थी। एसपी राकेशचंद्र साहू ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।