फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh three traders on phone

आजमगढ़ के तीन व्यापारियों से फोन पर

Wed, 07 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 07 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 जेल में बंद एक कुख्यात बदमाश के नाम पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन व्यापारियों से पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा फोन आने के बाद कारोबारियों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे भयभीत तीनों व्यापारी शहर छोड़ गए, जबकि उनका परिवार दहशत में है। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम फोन करने वाले बदमाश की पहचान कर ली है, लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


बदमाशों ने जिन व्यापारियों से रुपये मांगे हैं, उनमें निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंग्रेजी शराब के दो दूकानदार और एक बिल्डिंग मैटेरियल का सामान बेचने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब पंद्रह दिन पूर्व इन तीनों व्यापारियों को बदमाश ने फोन कर पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


फोन करने वाला बदमाश ने अपने को जेल में निरुद्ध एक कुख्यात बदमाश का साथी बताते हुए धमकी दी कि यदि रुपये जल्द नहीं मिले तो तुम लोगों की खैर नहीं। पहले तो तीनों व्यापारियों ने इसे किसी की शरारत समझा, लेकिन दोबारा धमकी भरा फोन आने के बाद इनके रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद तीनों  थाने पहुंचे और एसओ को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कुछ दिन बाद ही थानाध्यक्ष का प्रमोशन हो गया और वह दूसरे जिले में चले गए। जबकि इनके स्थान पर तैनात नए प्रभारी घटना को अपने चार्ज लेने से पहले की बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में भयभीत कारोबारी  जिला छोड़कर अन्यत्र चले गए। सूत्रों की मानें तो रंगदारी मांगे जाने की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। हालांकि क्राइम ब्रांच की टीम कई दिनों से लगातार निजामाबाद क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। बताते हैं पुलिस ने एक बदमाश की पहचान कर ली है, लेकिन पुलिस उस तक अभी पहुंच नहीं पाई है।



रंगदारी के मामले की अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है। निजामाबाद कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में दो थानों की फोर्स, क्राइम ब्रांच की टीम लगातार गश्त करते हुए गतिविधियों पर नजर रख रही। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सच्चिदानंद, सीओ सदर, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed