फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Team arrived to investigate two parties started fighting case filed against four people

Azamgarh News: जांच करने पहुंची टीम...दो पक्षों में होने लगी मारपीट, दी गालियां; चार लोगों पर मुकदमा

Wed, 20 Aug 2025 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में दो पक्ष एक-दूसरे से उस वक्त मारपीट करने लगे जब गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव में टीम मामले की जांच करने पहुंची थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Azamgarh News Team arrived to investigate two parties started fighting case filed against four people
दो पक्षों में हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मईखरगपुर में प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक पक्ष की शिकायत पर जांच टीम गांव में जांच करने के लिए पहुंची। जांच टीम के समक्ष ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़ित अजय राय ने थानाध्यक्ष गंभीरपुर को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम सभा के ही अशुतोष राय, नवीन राय, पीयूष राय और अभिषेक राय दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। इन सभी ने प्रधानी रंजिश के चलते अजय राय और उनके परिवार पर हमला किया।
विज्ञापन


मारपीट में उनके भाई संजय राय और पंकज राय को भी गंभीर चोटें आईं। वहीं, पीड़ित का चश्मा तोड़कर आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना गांव के लोगों ने देखी। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना गंभीरपुर के ग्राम मईखरगपुर का है। प्रधान की जांच करने शिकायतकर्ता की एप्लीकेशन पर जांच टीम गांव पहुंची थी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने प्रधान पक्ष के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस पर विरोध हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने अशुतोष राय, नवीन राय, पीयूष राय और अभिषेक राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पीड़ित पक्ष के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed