{"_id":"5f5e472a8ebc3e4dd311e57e","slug":"azamgarh-identity-of-a-woman-found-in-a-river-tied-to-a-cheap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: घटिया से बांधकर नदी में फेंकी मिली युवती की हुई पहचान, मां-बाप व प्रेमी ने दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: घटिया से बांधकर नदी में फेंकी मिली युवती की हुई पहचान, मां-बाप व प्रेमी ने दिया था वारदात को अंजाम
Sun, 13 Sep 2020 09:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में नदी में पटिया से बांध कर फेंकी मिली युवती के शव की पहचान हो गई है। उसकी हत्या उसके मां-बाप ने प्रेमी से करवाई थी और शव को नदी में फेंक दिया था। रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बंधवा महादेव के पास बेसो नदी में दो दिनों पूर्व एक युवती की लाश पटिया से बंधी हुई मिली थी। उसकी पहचान रविवार को पुलिस ने गुंजा पुत्री रामअचल निवासी पिछौरा थाना बरदह के रूप में की। विवेचना के दौरान पुलिस को हत्या के साक्ष्य मिलने पर रविवार को मृतका के पिता रामअचल पुत्र फूलचंद, रामपत्ती पत्नी रामअचल व प्रेमी चंदू पुत्र बृजवासी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रेमी चंदू ने बताया कि वह मृतका से दो वर्षों से प्रेम करता था। 6 अगस्त को उसने उसे घर बुलाया और भाग चलने की बात कहने लगी। मैने उसे समझाया कि हम एक ही गांव के हैं, ऐसा नहीं कर सकते हैं। इस पर वह चीखने चिल्लाने लगी और हाथापाई करने लगी। इस पर मुझे भी गुस्सा आ गया और मैने उसका मुंह व गला दबा दिया।
विज्ञापन
इसी बीच उसके मां व पिता भी आ गए उन्होंने कहा कि मार डालो किसी की बात नहीं मानती है। दूसरे जगह शादी भी लगा दी है। फिर भी तुम्हारे चक्कर में पड़ी है। गला व मुंह दबने से वह अधमरी हो गई तो उसे लेकर हम सरकारी अस्पताल बरदह पहुंचे जहां से उसे जौनपुर रेफर कर दिया गया।
जौनपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद हम सभी ने मिलकर उसे एक पटिया पर सुला कर तीन साड़ी व रस्सी से बांध कर बंधवा महादेव के पास बेसो नदी में फेंक दिया। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में पकड़े गए लोगों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।