फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Auto driver arrested for the second accused

ऑटो चालक गिरफ्तार दूसरे आरोपी की तलाश

Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested for the second accused
ऑटो चालक गिरफ्तार दूसरे आरोपी की तलाश
सिधारी क्षेत्र के नरौली इलाके में बुधवार की रात बिहार की युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी ऑटो चालक को सर्फुद्दीनपुर से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसका दोस्त दूसरा आरोपी मैजिक चालक अभी फरार है। पुलिस ने गैंगरेप में प्रयुक्त आटोरिक्शा भी बरामद कर लिया है। रविवार को नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अभिषेक गुप्ता पुत्र हरिशंकर सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मुहल्ले का निवासी है। उसका दोस्त दूसरा आरोपी राजेश यादव उर्फ मुन्ना निवासी सिधारी फरार है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी और मैजिक चालक राजेश यादव दोस्त हैं। दोनों अक्सर रोडवेज और रेलवे स्टेशन के पास से सवारी ढोते हैं। 18 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे पैसेंजर ट्रेन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बिहार के गोपालगंज की महिला बेटी और पुत्र के साथ उतरी।
विज्ञापन


तीनों को अंबेडकरनगर जिले के बसखारी बाजार स्थित मजार पर जाना था। महिला 18 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ रेलवे स्टेशन से अभिषेक गुप्ता के ऑटोरिक्शा में बैठकर रोडवेज पहुंची। इस दौरान युवती ने किराए के लिए सौ रुपये का नोट दिया। अभिषेक के पास छुट्टा नहीं था तो उसने फुटकर देने को कहा। चूंकि बस खड़ी थी। इसलिए युवती ने अभिषेक से कहा कि रुको अभी फिर रेलवे स्टेशन चलना है। उसी समय छुट्टा कराकर दे दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती अपनी मां और भाई को बस में बैठाकर पुन: अभिषेक के ऑटो में बैठ गई। युवती के छोटे भाई घर पर थे। इसलिए उसे घर जाना था। जैसे ही अभिषेक अपना ऑटो लेकर कुछ दूर आगे बढ़ा कि उसके मोबाइल पर राजेश का फोन आया। उसने अभिषेक को पल्हनी रेलवे क्रासिंग के पास बुलाया। अभिषेक युवती को ऑटो में बैठाकर वहां पहुंचा और राजेश को भी ऑटो में बैठा लिया। इस दौरान इन दोनों ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघा दिया।


इससे वह बेहोश हो गई। तब तक रात के 11 बज चुके थे। युवती की दशा बिगड़ने का फायदा उठाते हुए यह दोनों उसे मूसेपुर मुहल्ले के सीवान में स्थित एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर ले गए और गैंगरेप किया। युवती रात करीब दो बजे एक व्यक्ति के घर पहुंची और वहीं से पुलिस को फोनकर सूचना दी गई थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी सुरेंद्र कुमार यादव और उनकी टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed