फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attached to the Deputy Ranger headquarters in the wood theft

लकड़ी चोरी में संलिप्तता में डिप्टी रेंजर मुख्यालय से अटैच

Wed, 27 Sep 2017 11:54 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 27 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attached to the Deputy Ranger headquarters in the wood theft
डेमो पिक
आजमगढ़। जीयनपुर चुनहवा माइनर के पास तस्करी के लिए छुपा कर रखी गई एक लाख रुपये मूल्य की सरकारी लकड़ी की बरामदगी के बाद मामले में डिप्टी रेंजर जीयनपपुर की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है। डीएफओ से उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के बाद विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

 लकड़ी की सूचना डीएफओ को दी गई थी।साथ ही बताया गया कि मामला डिप्टी रेंजर जीयनपुर के संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डीएफओ ने 23 सितंबर को शाम चार बजे डिप्टी रेंजर महराजगंज राधेश्याम मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की।
विज्ञापन


टीम को मौके पर तीन ट्राली लकड़ी मिली। जीयनपुर डिप्टी रेंजर नागेंद्र सिंह को बरामद लकड़ी रेंज आफिस पर लाने को कहा गया। बताया जाता है कि डीएफओ के निर्देश के बाद भी वो पूरी लकड़ी रेंज आफिस पर नहीं लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी के साथ मिलीभगत और बरामद लकड़ी में भी गड़बड़ी पर डिएफओ ने डिप्टी रेंजर जीयनपुर उप नागेंद्र प्रताप सिंह को आजमगढ़ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है। साथ डिप्टी रेंजर से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संलिप्तता स्पष्ट होने पर उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।  


जीनयनपुर में बरामद हुई सरकारी लकड़ी के मामले में डिप्टी रेंजर नागेंद्र प्रताप सिंह की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है। मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी कर्मचारियों को भी चेताया गया है।  एसएन सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed