{"_id":"835bd7619388226899b168875d7483a9","slug":"assaulting-two-young-men-looting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों से मारपीट कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों से मारपीट कर लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर और निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाश दो युवकों को घायल कर दो बाइक, रुपया और तीन मोबाइल लूट ले गए। दोनों मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव निवासी रविंद्र कुमार शुक्रवार रात करीब दस बजे मुहम्मदपुर बाजार की तरफ से घर लौट रहा था।
वह फरिहां चौक पर पहुंचा कि सामने से एक बाइक सवार तीन बदमाश तमंचा लहराते पहुंचे और बाइक रोकने का इशारा की। रविंद्र ने बाइक रोकी तो बदमाशों ने लात, घूसों से पीटा और उसकी बाइक, 810 रुपये और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
उधर मेंहनगर थाने के रामपुर गांव निवासी अजीत सिंह शुक्रवार शाम सात बजे बाजार से घर लौट रहा था। मंगई नदी पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर तमंचा लहराते हुए रोक दिया। बदमाश पास पहुंचे और जेब की तलाशी लेने लगे। अजीत ने विरोध किया तो तमंचे से सिर पर हमला कर दिया। पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ले गए।