{"_id":"58a0ab8e4f1c1b5833d844ef","slug":"ambedkar-statue-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ दी अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़ दी अंबेडकर प्रतिमा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
ambedkar statue
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जयचंदपुर जियासड़ गांव में शनिवार की रात जमीन विवाद के चलते अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। रविवार को इसकी जानकारी होने पर गांव के दलित नाराज हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर मौके पर पहुंचे। पुलिस गांव वालों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत करवा दी। घटना की जांच हो रही है। रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जयचंदपुर जियासड़ गांव के पश्चिम तरफ पोखरे के भींटे पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। वर्षों पहले स्थापित इस प्रतिमा के चबूतरे पर गांव के दलित सुबह शाम बैठते हैं। जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की गई है, उसके बगल में स्थित जमीन को लेकर दो लोगों में विवाद भी चलता है।
शनिवार की रात इन्हीं दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह पोखरे की तरफ गए लोग टूटी प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। लोग दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर, घटना की सूचना से हलाकान प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस गांववालों को समझा-बुझाकर तुरंत मिस्त्री बुलवाई और प्रतिमा की मरम्मत करवा दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी शकील अहमद खां ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर सारनाथ सिंह की तरफ से की गई जांच में पता चला कि जमीन विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने प्रतिमा तोड़ दी है। बीट के सिपाही और हलका दरोगा से इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।