{"_id":"afe66b800ea97df16b98ce51bc88563a","slug":"agent-robbed-injured-28-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट को घायल कर लूटे 28 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट को घायल कर लूटे 28 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 21 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दशरथगंज बाजार के पास बुधवार की दोपहर गैस एजेंसी के एजेंट को घायल कर बदमाश 28 हजार रुपये लूटकर भाग गए। दो बदमाश एक बाइक पर सवार थे। दोनों गमछे से मुंह बांधे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नगर एसओ गंभीरपुर के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए क्षेत्र के कई चिन्हित स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
शहर के रोडवेज के पास एक गैस एजेंसी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के खालसा गांव निवासी अशफाक पुत्र तेजारु वहां पर एजेेंट का काम करता है। बुधवार को वह एजेंसी के पिकअप पर सिलेंडर लादकर गंभीरपुर थाने के मंगरावा गांव में सप्लाई देने गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह सिलेंडर देकर एजेंसी पर लौट रहा था। रास्ते में दशरथगंज बाजार के पास उसके पिकअप को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकवा दिया।
बदमाश अशफाक के पास मौजूद 28 हजार रुपये छीनने लगे। उसने विरोध किया तो वे तमंचा दिखाते हुए उसे मारेपीटे और जेब में रखे रुपये लूटकर भाग गए। घटना के बाद अशफाक किसी तरह से गंभीरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर एएसपी नगर विनोद कुमार भी थाने पहुंच गए। एएसपी और एसओ मौके का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गए। एसओ गंभीरपुर सुरेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
डिस्पेंसरी संचालक से पांच हजार की लूट ः रौनापार थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे आटोरिक्शा में सवार डिस्पेंसरी संचालक को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। फिर उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बिलरियागंज थाना के बरामदपुर गांव निवासी दिनेश यादव की सलेमपुर बाजार में डिस्पेंसरी हैं।
वह डिस्पेंसरी बंदकर आटो से घर लौट रहे थे। आटो में पहले से चार मनबढ़ भी बैठे थे। मनबढ़ दिनेश की जेब की तलाशी लेने लगे तो उसने विरोध किया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने रुपये छीन लिए और भाग निकले। थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना है लेकिन तहरीर नहीं मिली है।