{"_id":"5a413c784f1c1b6e468bca04","slug":"after-beating-driver-and-damaged-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को पीटकर जेसीबी किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को पीटकर जेसीबी किया क्षतिग्रस्त
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के वालीपुर गांव में सरकारी खर्चे पर हो रहे तालाब की खुदाई में लगी जेसीबी मशीन को सोमवार की शाम गांव के मनबढ़ों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही चालक को पीटकर घायल कर दिया।
मनबढ़ों ने काम को रोकवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम से अवगत होने के बाद देवगांव कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भूमि संरक्षण एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से जल संचयन के लिए देवगांव कोतवाली क्षेत्र के वालीपुर गांव में तालाब की खुदाई हो रही है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर विभाग के लोग शहर के रहने वाले सुजीत कुमार सिंह की तीन जेसीबी को किराए पर लेकर खुदाई करवा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब छह बजे गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग पहुंचे और काम को रोकवा दिया। जेसीबी चालक ने जब काम रोकने का कारण पूछा तो मनबढ़ उसे लात, घूसों से पीट दिए। साथ ही लाठी-डंडा और ईंट मारकर जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सुजीत सिंह के अलावा भूमि संरक्षण एवं जल संसाधन विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और सचिव अजय यादव मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई के लिए देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।