{"_id":"5802757e4f1c1b691a28e936","slug":"adjacent-to-the-15-thousand-robbed-shopkeeper-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकानदार को तमंचा सटा 15 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकानदार को तमंचा सटा 15 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अमठा गांव के पास शुक्रवार की रात आठ बजे दूकान बंदकर घर लौट रहे दूकानदार को तमंचे से भयभीत कर बाइक सवार बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूट लिया। दो बदमाश एक बाइक पर सवार थे। घटना के बाद दूकानदार उस वक्त तो घर चला गया लेकिन शनिवार को उसने जहानागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मऊ जिले के चिरैयाकोट बाजार के यूसूफाबाद मुहल्ला निवासी वकील पुत्र निजामुद्दीन जहानागंज थाना क्षेत्र के शादीपुर बाजार में मुर्गा की दूकान खोला है। शुक्रवार की रात आठ बजे वकील अपनी दूकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह अमठा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया और तमंचा लहराते हुए बाइक रोक देने का इशारा किया। भयभीत वकील ने अपनी बाइक रोक दी।
इसके बाद बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिया। जाते समय बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर गोली मार देने की धमकी दी। धमकी से भयभीत वकील रात को घर चला गया। दूसरे दिन शनिवार को जहानागंज थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच हो रही है।