फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
कटानी बाजार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में शनिवार की रात हुई किराना व्यवसायी दशरथ उर्फ गुड्डू चौहान (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। हत्या के विरोध में रविवार को क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतरे। दुकानें बंद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। महाराजगंज-बिलरियागंज प्रमुख मार्ग पर परशुरामपुर बाजार में चक्काजाम की वजह से लंबा जाम लग गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मूल रूप से बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी दशरथ उर्फ गुड्डू चौहान काफी दिनों से परशुरामपुर बाजार में मकान बनाकर यहीं पर परिवार के साथ रहते थे। मकान के निचले तल में किराने के थोक सामानों की दुकान किए थे। शनिवार की रात करीब दस बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और पत्तल खरीदने के बहाने दशरथ की दुकान खुलवाकर ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली सिर, पैर और हाथ में मारी गई थी। पत्नी सीमा देवी ने तहरीर देकर परशुरामपुर बाजार निवासी कालिया यादव और बिलरियागंज थाने के संजय को नामजद और एक अज्ञात बदमाश को आरोपित किया है। हत्या के विरोध में दूसरे दिन रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। दुकानदार बाजार में सुबह करीब दस बजे सड़क जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। बाजार में पुलिस चौकी स्थापित करने और पिकेट की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। बाजार में आबादी के बीच मौजूद अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकान को हटाने की भी पुरजोर मांग की। सड़क जाम होने की सूचना पर एसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर सुबह दस बजे से लगा जाम करीब ढाई घंटे बाद समाप्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग घटना के बाद से हुई पुलिस की कार्रवाई से दशरथ चौहान का परिवार संतुष्ट था। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए घटना के दूसरे दिन बाजार में सड़क जाम करवा दिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जाम लगवाने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। परशुरामपुर बाजार निवासी दशरथ चौहान उर्फ गुड्डू की हत्या से जहां कानून व्यवस्था की पोल खुल गई, वहीं दो सरकारी विभाग के लोगों पर भी दाग लगता दिख रहा है। सेल टैक्स और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बचाव के नाम पर उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। साथ ही रुपये न मिलने पर केस दर्ज कराकर कार्रवाई करने और दुकान बंद कराने की धमकी दी जा रही थी। इसकी जानकारी होने से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस इन दोनों विभाग के गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
मृत किराना व्यवसायी दशरथ चौहान की पत्नी सीमा चौहान ने बताया कि उसके दुकान पर करीब 20 दिन पहले कुछ लोग पहुंचे और खुद को सेल टैक्स और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अधिकारी बताते हुए चेकिंग की। उनका कहना था कि दुकान में तमाम गड़बड़ी है। यदि बचना चाहते हो तो पांच लाख रुपये दो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज कराकर दुकान को बंद करा दिया जाएगा। सीमा के मुताबिक जिस समय टीम के लोग दुकान पर पहुंचे थे। उनके साथ बाजार का रहने वाला कालिया यादव और संजय भी थे। टीम तो चली गई थी लेकिन कालिया और संजय रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। घटना के बाद से ये दोनों आरोपी फरार चल रहे। पुलिस इस बात का पता लगा रही कि क्या इन दोनों सरकारी विभाग के लोगों ने कभी दशरथ के यहां चेकिंग की थी या फिर इनके नाम पर कोई गिरोह व्यापारियों से ठगी कर रहा है।

---
दशरथ के हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सेल टैक्स और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही। घटना के बाद से ही नामजद दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed