फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नासिक से भागे आरोपी सरायमीर में बनाए थे ठिकाना

नासिक से भागे आरोपी सरायमीर में बनाए थे ठिकाना

Thu, 07 Feb 2019 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नासिक से भागे आरोपी सरायमीर में बनाए थे ठिकाना
सरायमीर। पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से युवक पर हमला करने वाले नासिक से भागे पांच आरोपियों को पुलिस ने सरायमीर से बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पवारवाड़ी पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया। ट्रांजिट रिमांड पर इन्हें लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। गिरफ्तार पांचों आरोपी नासिक के पवारवाड़ी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक नासिक जिले के पवारवाड़ी थाना क्षेत्र के जाफरनगर नईबस्ती में बीते एक फरवरी को आरोपी जलालुद्दीन उर्फ आरिफ कुरैशी, सऊद अहमद, मोहम्मद अकरम उफ मतन चोरवा, मोहम्मद शोएब खान और एजाज उर्फ बांझे ने जाफरनगर नई बस्ती निवासी मोहम्मद आबिद पर तलवार, चापड़ और चाकू से जानलेवा हमला किया और फरार हो गए। बुधवार की शाम को पवारवाड़ी थाने के दरोगा धनराज जारवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और जानकारी दी कि आरोपियों ने सरायमीर को अपना ठिकाना बनाया हुआ है और पठानटोला निवासी सज्जू कुरैशी के घर में ठहरे हुए हैं। सीओ के निर्देश पर एसओ सरायमीर मनोज सिंह अपनी टीम के साथ सज्जू के घर छापेमारी कर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से छह मोबाइल बरामद हुआ। सरायमीर और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार इन पांच आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस महाराष्ट्र रवाना हो गई। नासिक जिले के पवारवाड़ी थाने के दरोगा धनराज जारवाल ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपी मालेगांव के रहने वाले हैं। इन्होंने जिनके यहां शरण ली पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed