{"_id":"5c3a32aabdec22733f67f0fa","slug":"91547317930-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवक और वृद्ध घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला और शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीनगंज मुहल्ले में शनिवार की सुबह हुए दो सड़क हादसों में दो युवक और वृद्ध घायल हो गए। इन तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा। घटना के समय तीनों लोग बाइक और आटोरिक्शा में बैठकर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। घायल बाइक सवारों में रौनापार थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव निवासी श्यामबली (40) और गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के नककटा गांव निवासी भांजा धनजीत (24) पुत्र राजनरायन का नाम शामिल है। शनिवार को मामा-भांजा एक बाइक पर बैठकर कहीं खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। रौनापार थाने के महुला के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। इसीक्रम में घायल वृद्ध रामप्रसाद (70) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद तुर्कौली गांव का निवासी है। वह शनिवार को आटोरिक्शा में बैठकर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। आटोरिक्शा में बैठने के दौरान रामप्रसाद का दाहिना पैर आटो से बाहर निकला हुआ था। जैसे ही शहर के कालीनगंज मुहल्ले में पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से रामप्रसाद के पैर में गंभीर चोटें आई और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से रामप्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।