फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बालू लदा ट्रैक्टर और गिट्टी लदे दो ट्रक सील

बालू लदा ट्रैक्टर और गिट्टी लदे दो ट्रक सील

Tue, 25 Dec 2018 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बालू लदा ट्रैक्टर और गिट्टी लदे दो ट्रक सील
आजमगढ़। जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को खान निरीक्षक विनीत सिंह ने बालू लदे ट्रैक्टर और गिट्टी लदे दो ट्रकों को अवैध खनन में सीज कर दिया।
विज्ञापन

खान निरीक्षक ने बताया कि वह सोमवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी उन्होंने बालू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर को रोका। उन्होंने चालक से अभिलेख मांगे लेकिन बालू खनन से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक मौके से फरार हो गया, इस पर उन्होंने ट्रैक्टर को महाराजगंज थाने में सीज कर दिया। सोमवार को ही उन्होंने बेलइसा में गिट्टी लदे दो ट्रकों को रोका। उनसे परमिट की मांग की। जो परमिट चालक द्वारा उपलब्ध कराई गई वह फेल थी। ट्रक पर गिट्टी भी ओवरलोड लदी हुई थी। इस पर उन्होंने दो ट्रकों को सिधारी थाने में सीज कर दिया। खान निरीक्षक विनीत सिंह ने कहा कि जनपद के अवैध खनन और बिना परमिट के माल ढोने की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed